नई दिल्ली: चैपियंस ट्राफी के समीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। हालांकि साउथ अफ्रीका को मुकाबले में जीत नहीं मिल सकी। लेकिन डेविड मिलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने शुरू से ही लगातार दबाव बनाकर रखा था। वहीं उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर (David Miller) ने 67 गेंद पर शानदार 100 रन बनाए। लेकिन, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मिलर ने इस पारी की वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब हुए हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। मिलर से पहले यह रिकॉर्ड भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम पर शामिल था। उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में 77 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।
South Africa's last man standing!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2025
David Miller is keeping the fight on from one end#ChampionsTrophyOnJioStar
#SAvNZ | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
Start watching FREE on JioHotstar pic.twitter.com/EkhEIpvEI0
साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन पर पहुंच गया था। मिलर 43 गेंद पर 47 जबकि लुंगी एन्गिडी 2 गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे थे। आखिरी 4 ओवर में 24 गेंदों का सामना डेविड मिलर ने किया था। उन्होंने इस दौरान 53 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपनी सेंचुरी को पूरा करने में कामयाब रहे। आखिरी ओवर में काइल जेमिसन के खिलाफ उन्होंने 18 रन बनाया था। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए थे।
अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 363 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका केवल 312 रन ही बना पाई। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने 362 का स्कोर बनाया था। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने ने शानदार प्रदर्शन किया था। रचिन ने 101 गेंद पर 108 रन की धुआधार पारी खेली।