ICC Champions Trophy 2025: शमी के रोजा विवाद में कूदे शोएब अख्तर, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राॅफी अपने आखरी दौर में आ चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) के बीच में 9 मार्च को मुकाबला होने वाला है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार लग रही है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी भी गेंदबाजी को बेहतर तरह से लीड करते हुए दिख रहे है। वहीं शमी के रोजे को लेकर विवाद बढ़ गया है। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे मुकाबले में शमी एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो गया है उनका रोजा नहीं है। अब इस विवाद होने के बाद शोएब अख्तर ने भी टिप्पणी की है।

मोहम्मद शमी (Mohd Shami) तो मुस्लिम कम्यूनिटी से आते हैं। आपको बेहतर तरह से मालूम होगा कि मुस्लिम लोग रमजान के महीने में रोजा रखते हैं। रमजान महीने में सहरी के दौरान रोजा शुरू किया जाता है। इफ्तार के बाद ही समाप्त होता है। इस बीच रोजा के दौरान किसी भी तरह की खाना पीना नहीं खा सकते हैं। कई लोग शमी के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। इतनी धूप में खेलते हुए रोजा रखने में परेशानी होती है। शमी ने रोजा नहीं रखा था।

शोएब अख्तर ने साझा किया वीडियो

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दिया है। इसमें वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में कहा है कि रोजा कोई बहाना नहीं होता है। वह एक प्रेरणा रहती है। आपको प्रशिक्षण करने से कोई रोका नहीं जा सकता है। इसको लाभ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोहम्मद शमी को किसी के धर्म के अलावा भावना और देश के प्रति ईमानदारी दिखाने की जरूरत नहीं होती है। लोग उनका सपोर्ट भी करते हैं। जो मानते हैं उन्होंने देश को धर्म से ऊपर माना है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान मेजबानी करने के दौरान ही टूर्नामेन्ट से बाहर हो चुका है। दूसरी ओर टीम इंडिया टूर्नामेन्ट का फाइनल में खेल रही है।

मोहम्मद शमी ने किया शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे। जिस मैच में शमी के रोज की बात देखने को मिली थी वह सेमीफाइनल मैच बताया गया।