Bihar Politics: बिहार में बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। आज यानी 27 फरवरी 2025 को नए मंत्रियों को उनका विभाग भी बांट दिया गया है। बुधवार को बीजेपी कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए थे। आज सुबह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर नए मंत्रियों के लिस्ट के साथ मिले। करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मंत्रियों के विभाग अपनी अन्तिम मुहर लगा दी। इसके बाद डिप्टी सीएम कैबिनेट सचिव के साथ राजपाल से मिलकर बिहार के नए मंत्रियों के उनके विभागों की सूची सौंप दी।

इन मंत्रियों को सौंपा गया पदभार
कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों का विभाग बदल गया जिसकी सूची ये है –
- सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग,
- विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग,
- पथ निर्माण विभाग नितिन नवीन को दे दिया गया है.
- प्रेम कुमार सहकारिता विभाग,
- रेणु देवी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग,
- मंगल पाण्डे स्वास्थ्य विभाग विधि विभाग
- संतोष सुमन ने अब लघु जल संसाधन विभाग मंत्री
- नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग,
- जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग,
- कृष्ण नन्दन पासवान गन्ना उद्योग विभाग,
- सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग,
- नीतीश मिश्रा उद्योग विभाग,
- हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,
- जिवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग
- विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग,
- केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग,
- संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग,
- संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,
- डॉ. सुनील कुमार पर्यावरण,
- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,
- राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग,
- मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग,
- मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और
- संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया ।
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में इन नए मंत्रियों ने ली थी शपथ
- बीजेपी नेता संजय सरावगी, दरभंगा से विधायक
- बीजेपी नेता डॉ. सुनील कुमार, बिहारशरीफ से विधायक
- बीजेपी नेता जीवेश कुमार, जाले से विधायक
- बीजेपी नेता राजू कुमार सिंह, साहेबगंज से विधायक
- बीजेपी नेता मोती लाल प्रसाद, रीगा से विधायक
- बीजेपी नेता कृष्ण कुमार मंटू, अमनौर से विधायक
- बीजेपी नेता विजय कुमार मंडल, सिकटी से विधायक