Bihar Politics: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव से पहले बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमा चुकी है। आरोप प्रत्यारोप के साथ गाली– गलौज की भी राजनीति शुरु हो चुकी है। इसी कड़ी में पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस की तुलना ऊंट से की तो वहीं राजद की तुलना गदहे से की। ऊंट चाहे जितना भी धीरे चले लेकिन वो गदहे से ऊंचा ही रहता। इस बात से पप्पू यादव ने ये साफ कर दिया कि उनकी नज़र में कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है।

पप्पू यादव ने कसा तंज कहा कांग्रेस ऊंट है बैठ भी जाए तो गदहा से ऊंचा ही रहेगा
पप्पू यादव से सवाल पूछा गया कि ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस जब भी चलेगी तो लालू यादव के पीछे ही चलेगी? इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा, ‘ये किसने कहा। कांग्रेस ऊंट है और बैठ भी जाए तो गदहा से ऊंचा ही रहेगा। गठबंधन है और कांग्रेस अपनी तरफ से कभी गठबंधन नहीं तोड़ती है। अभी तक कांग्रेस को कम आंका गया। मैं फिर से कहता हूं कि सम्मान दीजिए और सम्मान लीजिए। बिहार की 13 करोड़ जनता कांग्रेस को देख रही है कि वो उसके साथ खड़ी हो। मुझे लगता है कि जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।
लालू यादव को पूर्णिया सांसद ने बताया सम्मानित नेता
पप्पू यादव ने कांग्रेस को ऊंट और राजद को गदहा बताते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बुजुर्ग हैं और देश के एक सम्मानित नेता है। आगे पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हमारे पिता समान हैं, इसमें कहीं कोई शक नहीं। कांग्रेस को निश्चित तौर पर अगर वह इज्जत देंगे तो कांग्रेस से भी इज्जत पाएंगे। इसी बीच बिहार में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा है कि बिहार में हम अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि बिल्कुल हम उनके साथ हैं और कांग्रेस का जो फैसला होगा हम उसे मानेंगे।