Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपनी रोटी सेंकने के लिए कुछ भी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजनीतिक कटाक्ष भी किया।

जीतन राम मांझी ने कसा ममता और लालू पर तंज
जीतन राम मांझी ने लालू और ममता पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लिजिए भाई हमने भी कुंभ स्नान कर लिया। अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम उनका कुछ नहीं कर सकतें। वैसे लालू प्रसाद यादव जी एवं ममता दीदी को कुछ ज्यादा ही समस्या होगी। मांझी के इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति काफी गरमा गई है।
भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, हम फिर से विश्व गुरु बनेंगे– जीतन राम मांझी
संगम में डुबकी लगाने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा- मैंने यहां आकर बहुत अच्छा महसूस किया। उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति का भव्य प्रतीक बताया। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राजनीति के अद्भुत मेल का भी गवाह बन रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था। हम फिर से विश्वगुरु बनेंगे।