Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में दाखिल होना चाहते हैं। कुछ महीनों से निशांत काफी सुर्खियों में हैं। कोई इनका विरोध कर रहा है तो कोई इसका स्वागत कर रहा है। इसी बीच निशांत कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने राजनीतिक विश्लेषकों को मसाला दे दिया है। मीडिया जगत में इस पर डिबेट शुरू हो गई है और विपक्षी खेमे में इस तस्वीर को लेकर हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस तस्वीर में निशांत कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं, लेकिन संजय झा और निशांत कुमार की बॉन्डिंग कुछ अलग ही दिखाई दे रही है।

वायरल तस्वीर में निशांत ने रखा संजय झा के कंधे पर हाथ
वायरल तस्वीर में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और संजय झा को ध्यान से देख सकते हैं। संजय झा का हाथ निशांत के कंधे पर और निशांत का हाथ संजय झा के कंधे पर। निशांत कुमार भले ही मुख्यमंत्री के बेटे हों, लेकिन संजय झा भी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनकी ऐसी तस्वीर सिर्फ सीएम नीतीश कुमार के साथ ही सामने आती रही है। पार्टी का कोई और नेता उनके कंधे पर हाथ रखने की हिमाकत नहीं कर सकता। खुद संजय झा भी किसी नेता के कंधे पर इस तरह से हाथ रखकर नहीं समझाते हैं। यह फोटो साफ बयां करती है कि दोनों के संबंधों में कितना गहराई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि संजय झा, निशांत कुमार को समझा रहें हैं कि अब राजनीतिक पारी शुरू करने का वक्त आ गया है। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग संजय झा को निशांत कुमार का राजनीतिक गुरु बता रहे हैं।

क्या संजय झा होंगे निशांत के राजनीतिक गुरु?
वायरल तस्वीर में निशांत और संजय झा के रिश्ते की गहराई समझी जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संजय झा ने निशांत का हाथ थाम लिया है। अब निशांत संजय झा से सिख सकते हैं राजनीति का पाठ।