Bihar Politics: 26 फरवरी 2025 को बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के सात विधायक मंत्रियों ने शपथ ली। गौरतलब है कि जदयू की तरफ से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। इसको लेकर बिहार की सियासत में खूब हलचल मची हुई है। विपक्ष सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के आगे नीतीश कुमार लाचार और बेबस हो गए हैं। वह अपने कैबिनेट विस्तार में एक भी मंत्री नहीं को शपथ नहीं दिला सके।

रोहिणी आचार्य ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने लिखा कि नीतीश कुमार जी की कैबिनेट (सरकार) पर विखंडनकारी बीजेपी का कब्ज़ा… कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के एक भी मंत्री को शपथ नहीं दिला सके नीतीश कुमार…बीजेपी का फरमान मानने को लाचार – बेबस – निरीह , महज मुखौटा नीतीश कुमार… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर भी कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा रहा बीजेपी आलाकमान…!
बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, जाले के जिवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू कुमार सिंह, सिकटी के विजय कुमार मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। हम आपको बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री थे. बीजेपी के 16 मंत्री थे, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। जदयू से 13 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं।