Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा जैसे संसार की उत्पति 2005 के बाद ही हुई !

Bihar Politics: मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 2005 से पहले कुछ था ही नहीं, संसार की उत्पत्ति तो 2005 के बाद ही हुई है। दरअसल, तेजस्वी यादव विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राजद के पक्ष को रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत पूरी तरह गरमा गई हैं। सदन में भी काफी हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार तंज कसते हुए ये भी कहा कि हताश, निराश, थके हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पास अब कहने के लिए कुछ नया नहीं है, ठीक उसी तरह जिस तरह से उनके पास अब करने के लिए भी कुछ नया नहीं है।बस अपना वही घिसा पिटा राग अलापते रहते हैं।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा जैसे संसार की उत्पति 2005 के बाद ही हुई !
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा जैसे संसार की उत्पति 2005 के बाद ही हुई !

तेजस्वी ने राज्यपाल की अभिभाषण को बताया कंफ्यूज

सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को कंफ्यूज बताते हुए कहा कि नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आए हैं। हम लोग बिहार में उनका स्वागत करते हैं। उन्हें कुछ लोगों ने जो अभिभाषण दिया, वही उन्होंने पढ़ दिया। राज्यपाल पर तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा कि 2020 से 2025 में तीन बार सरकार बदली है। इससे पहले जितने राज्यपाल हुए, सबका भाषण एक जैसा ही था। पता ही नहीं चल रहा था कि वे 2005 वाला पढ़ रहे थे या 2025 वाला पढ़ रहे थे। गवर्नर का अभिभाषण काफी कन्फ्यूज करता रहा। सभी लोग असमंजस में हैं।

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को बताया पांच साल पुराना भाजपाई 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें पांच साल पुराना भाजपाई बताया। तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी तंज कसा और कहा कि एक उप मुख्यमंत्री ने कुछ और दूसरे ने कुछ कहा। इस पर विजय सिन्हा के साथ तू-तू, मैं-मैं भी हुई। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं। एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कर रही है। आपको टीका से इतनी नफरत है तो आप टोपी पहन लीजिए।