Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार की सियासत काफी ही गरमा गई है। आरजेडी की तरफ से बिहार के CM नीतिश कुमार को कई बार ऑफर मिल चुका है। यहां तक बिहार बजट सत्र के दौरान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने CM नीतीश कुमार को भारी सदन में आरजेडी में आने का ऑफर देते हुए कहा था ” पहले बीजेपी का साथ छोड़ेंगे, तब ना हमारे साथ आयेंगे। वहीं शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके हसबैंड जब जेल गए तब कुर्सी के लिए अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया । आज शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि हमको कीचड़ में नहीं जाना।

तेजस्वी ने कहा मुझे CM नीतीश पर तरस आती है
शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके हसबैंड जब जेल गए तब कुर्सी के लिए अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया । इस बयान के बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि अब तो मुझे उन पर तरस आती है कि उनकी समझ क्या है? एक पूर्व महिला मुख्यमंत्री के लिए खुद सीएम होते हुए ऐसी बात कह रहे हैं। अब वो बिहार चलाने लायक नहीं रहे। बिहार की जनता इनके रंग–रुप को समझ चुकी है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है,उन्होंने राबड़ी देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अच्छी नहीं है।
पूरा मामला यहां पढ़ें –
बिहार विधानसभा के छठे दिन यानी शुक्रवार को नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू राज में महिलाओं को पढ़ाया– लिखाया नहीं जाता था। महिलाओं को पढ़ाने लिखाने के मेरी सरकार ने बहुत काम किया है। महिलाओं की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के कई योजनाएं लागू की गई जिससे बिहार की महिला पढ़ने के लिए उत्सुक हुईं। इसके बाद नीतीश ने राबड़ी देवी पर भी तल्ख बयान दे दिया सीएम नीतीश ने सदन में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हसबैंड जब जेल गए, तब राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया है।