Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों सी लगभग अब ठंड की विदाई हो गई है लेकिन सुबह शाम हल्की सिरहन वाली ठंड रह ही रही है। हालांकि बिहार के कई जिलों में खिली धूप निकल रही है साथ ही साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिहार के अधिकतर हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मार्च से सताएगी गर्मी, कुछ जिलों में चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के महीने में तापमान तेजी से बढ़ेगा और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों—बक्सर, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में लू चलने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, मार्च में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 5 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। हालांकि, 6 और 7 मार्च को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
दो दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 से 6 मार्च के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों को ज्यादा गर्मी का अनुभव हो सकता है।