Bihar Weather News: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब ठंड की विदाई तय है। बिहार के कई जिलों से तापमान में इज़ाफ़ा हुआ भी, लेकिन इसी बीच मौसम ने अपना मिज़ाज भी बदल लिया है। इस दौरान 10 जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। यानी अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। पूर्वी बिहार के जिले सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

आज इन जिलों में जारी किया गया है यलो अलर्ट
शनिवार को गया, नवादा एवं राज्य के पूर्वी भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के दौरान जमुई, बांका में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। इसके अलावा कटिहार, खगड़िया, सहरसा,भागलपुर और बेगूसराय में भी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है।
शुक्रवार को कैसा रहा बिहार का मौसम
शुक्रवार को बिहार की राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही मौसम शुष्क बना रहा। बिहार का मौसम शुष्क बने होने के कारण पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री वृद्धि के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस व 31.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (रोहतास) में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस एवं 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अचानक मौसम बदलने की ये है बड़ी वजह!
चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिम राजस्थान व इसके आसपास एवं गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदा– बांदी भी हो सकती है। कहीं– कहीं तो तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन भी हो सकती है। इसके के सावधान रहने की जरुरत है।