Bihar weather update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में होगी बूंदा–बांदी, मौसम विभाग ने किया एलर्ट!

Bihar weather update: बिहार के मौसम मे उतार–चढ़ाव की स्थिति अभी बनी हुई है। कई जिलों में तापमान में काफी इजाफा हुआ ही था कि मौसम ने अचानक अपना मिज़ाज बदल लिया। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। खासकर किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में होगी बूंदा–बांदी, मौसम विभाग ने किया एलर्ट!
Bihar weather update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में होगी बूंदा–बांदी, मौसम विभाग ने किया एलर्ट!

आज इन 5 जिलों में शुक्रवार को बारिश के आसार

शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, में हल्की वर्षा व मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य रहेगा। भागलपुर में तेज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावनाएं हैं। शनिवार व रविवार को बिहार के इन 6 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पूर्वी भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 22 फरवरी को पटना सहित दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व आसाम के आसपास बने होने से मौसम में बदलाव के आसार है।

बुधवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई

बुधवार को छपरा, भोजपुर, बक्सर, डेहरी व किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व 31.7 डिग्री सेल्सियस के खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा के अगवानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।