धीरेंद्र शास्त्री बनाएंगे हिंदू राष्ट्र, मुसलमानों को निकाला जाए, देश में मचेगा बवाल!

पटना: गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमान कथा का गुरुवार (06 मार्च 2025) को शुभारंभ हुआ। बागेश्वर धाम से आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने पहले दिन कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार की धरती से उठेगी। बिहार ज्ञान की धरती है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमें बिहार आने से रोका गया तो हम यहीं अपना मठ बनाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम अपने बिहार के दीवाने लोगों से मिलने आए हैं। यह धरती वीरों की धरती है।

हिंदुओं को एकजुट करने आए

हिंदू राष्ट्र के लिए हमारी पहली आवाज उठेगी तो वह बिहार से उठेगी। उन्होंने कहा कि यह देश रानी लक्ष्मी बाई का है। हिंदुओं का है। उन्होंने कहा कि बिहार हमारा है और हम बिहार के हैं। हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं। हम हिंदू राष्ट्र के लिए घर से निकले हैं। हम इस देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि अगर किसी देश से मुसलमानों को निकाल दिया जाए तो 65 देश एक साथ खड़े हो जाएंगे। अगर ईसाइयों को निकाल दिया जाए तो 95 देश एक साथ खड़े हो जाएंगे। हम हिंदुओं को एकजुट करने आए हैं।

दरबार भी लगाएंगे

जब तक शरीर में प्राण है, हिंदुओं के लिए लड़ेंगे। गोपालगंज प्रवास के पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम पांच दिनों तक यहां कथा करेंगे। हमारे आने से पहले कुछ ओछे लोग बयानबाजी कर रहे थे। वे बौखलाए हुए थे। हम आपको बता दें कि अगर आप हमें छेड़ेंगे तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हम 8 तारीख (8 मार्च 2025) को यहां दिव्य दरबार भी लगाएंगे, जिसे जलन हो, वह जले। बिहार किसी के बाप का नहीं है। मेरे बिहार आने पर कई लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। इससे पहले पद्यश्री डॉ. शांति राय ने आरती कर कथा की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में 14 साल की दलित बेटी के साथ गैंगरेप, हाथ पर ऊ भी तेजाब से मिटाया, फिर हुआ यह सब