पटना: दिल्ली में बीजेपी (BJP) ने 26-27 साल बाद विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 8 फरवरी को मतगणना के बाद पिछले कई दिनों से दिल्ली का मुख्यमंत्री (CM) कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस जारी था। आखिरकार 19 फरवरी को भाजपा विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने पर जहां एनडीए के नेता पार्टी हाईकमान की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष उन्हें घेर रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार (20 फरवरी) को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की भी प्रतिक्रिया आई है।
गाली देने वालों को खूब मौका दिया
वहीं उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा की संस्कृति पर्ची और कठपुतली सीएम की है, लेकिन दिल्ली में तो दो कदम आगे निकल गई, गाली देने वालों को खूब मौका दिया, जो दो खाने में माहिर हैं। गाली देने वाले शिरोमणि मुख्यमंत्री ने खुद सदन में पीएम मोदी को गाली दी और अपने प्रेम संबंध को उजागर करने वाले को मंत्री बना दिया। बिधूड़ी की गाली में क्या कमी थी? आपको बता दें कि रेखा गुप्ता 21 बीजेपी शासित राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था।
BJP की संस्कृति पर्ची पपेट CM
पर दिल्ली में तो दो कदम और आगे निकल गई
खाने दो में माहिर गालीबाज़ों को जमकर मौका दियामुख्यमंत्री गालीबाज शिरोमणि तो
ख़ुद मोदी जी को सदन में जमकर गाली
दे उनके प्रेम प्रकरण को उजागर करने
वाले को मंत्री बनायाबिधुड़ी की गाली में क्या कमी रह गई
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 20, 2025
छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी
रेखा गुप्ता का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा रेखा गुप्ता दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर 29 हजार 595 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराया है। करीब 26-27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई भाजपा ने महिला चेहरे पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पति के काम का खुला राज, दंग रह गए लोग