दिल्ली के नए सीएम नहीं लेंगे शपथ, वजह जानकर दंग रह गए लोग, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद!

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय एक बार फिर बदल गया है। अब मुख्यमंत्री गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:05 बजे शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे शुरू होगा और 12:25 बजे समाप्त होगा। पहले यह समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। उधर, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एसपीजी ने रामलीला मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है।

तीन बड़े मंच बनाए गए

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। रामलीला मैदान में 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीन बड़े मंच बनाए गए हैं। पहले और सबसे बड़े मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं के बैठने की जगह होगी। तीसरे मंच पर दिल्ली के मौजूदा सांसद और निर्वाचित विधायक बैठेंगे। मंच के नीचे फिल्मी सितारों को जगह दी गई है। इस कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कई नामों पर चर्चा हो रही

जानकारी के मुताबिक आज (19 फरवरी) सुबह करीब 11.30 बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 10.30 बजे होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद होगी। फिलहाल सीएम पद को लेकर कुछ भी साफ नहीं है। कई नामों पर चर्चा हो रही है।

विधायकों से मुलाकात की

विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद जिस व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी, वह शपथ लेगा। बता दें, 11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। इन विधायकों में 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में बनने जा रही है आरजेडी की सरकार, BJP-JDU की लगी वाट, इस नेता ने ठोका दावा!