Arvind Kejriwal: घोटालेबाज को मिलने जा रहा यह पद, अब तो बल्ले-बल्ले, खुल के मचेगी लूट!

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। चर्चा यह भी है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने ऐसी अटकलों को गलत बताया है। संजीव अरोड़ा साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। अभी उनका करीब तीन साल का कार्यकाल बाकी है। लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में निधन हो गया था। गोगी की पत्नी भी आप से इस सीट पर दावा ठोक रही थीं।

कई मायने निकाले जा रहे

हालांकि चुनाव आयोग ने अभी चुनावों की घोषणा नहीं की है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजनीतिक हलकों में आम आदमी पार्टी की इस घोषणा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। किसी अन्य राजनीतिक दल ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। संजीव अरोड़ा के नाम की घोषणा से पहले ही कहा जा रहा था कि अरोड़ा की सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबर पर आप सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। संजीव अरोड़ा का मुख्य कारोबार एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में है। वह पिछले तीन दशक से रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं। उनकी कंपनी अमेरिका को एक्सपोर्ट करती है और इसका ऑफिस वर्जीनिया में है। संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स भी विकसित किया है, जो 70 उद्योगों के लिए हब के रूप में काम करता है।

बिजनेस में भी कदम रखा

2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च की और महिलाओं के कपड़ों के ब्रांड फेमेला की स्थापना की। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने मेटल बिजनेस में भी कदम रखा, जिसमें मेक इन इंडिया स्कीम के तहत सुजुकी मोटर्स के साथ पार्टनरशिप है। पंजाब से सदस्य के तौर पर राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल 2022 को शुरू हुआ। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 2028 तक है।

ये भी पढ़ें: Muslim: इस शख्स ने रचाई थी बहन से शादी, फिर शासक को पड़ा भारी, पढ़कर दंग रह जाएंगे!