Delhi CM: रेखा गुप्ता ने यह क्या कर दिया… अफसरों को दिया आर्डर, AAP की बोलती बंद

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी की टूटी सड़कों, खोदे गए रास्तों और यातायात की समस्याओं को सुधारने के लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में दिल्ली के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कई जगहों पर निर्माण कार्यों के कारण टूटी सड़कें और खोदे गए रास्ते लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। कई जगहों पर गड्ढे और जलभराव से लोग परेशान हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा करें, ताकि दिल्ली के लोगों को राहत मिल सके।

तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया जाए

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जिन सड़कों पर खुदाई का काम चल रहा है, वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं। कई बार खुले गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है. पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी सड़कें खराब हैं, वहां तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है

दिल्ली के कई इलाकों में रोजाना ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है, जिसके कारण लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इसे रोकने के लिए पहले से तैयारी कर ली जाए। सड़कों पर ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होना चाहिए। ताकि बारिश के पानी की निकासी सही तरीके से हो सके।

अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी

सरकार ने इस कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। अगले कुछ हफ्तों में पीडब्ल्यूडी विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसमें बताया जाएगा कि कैसे जल्द से जल्द दिल्ली की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता ने जनता से भी अपील की है कि वे सड़कों से जुड़ी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं। ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान किया जा सके। दिल्ली को बेहतर, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: Mohan Bisht: इधर CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ, तो दूसरी तरफ दंगा की साजिश, दहल जाएगी दिल्ली!