Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पति के काम का खुला राज, दंग रह गए लोग

नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह गुरुवार को शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है, जो पेशे से स्पेयर पार्ट्स व्यापारी हैं। वह हमेशा अपनी पत्नी का राजनीति में साथ देते नजर आए हैं। चुनाव के दौरान रेखा गुप्ता ने जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके पति बीमा कारोबार से जुड़े हैं। वह निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार चलाते हैं। गुप्ता के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पति मनीष गुप्ता के पास 1,57000 रुपये नकद हैं। पति ने बॉन्ड, डिबेंचर, एनपीएस, एलआईसी पॉलिसी के तौर पर भी पैसा लगा रखा है।

निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है

रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है जबकि छोटे बेटे का नाम निकुंज है। बेटी अपने पिता की तरह ही बिजनेस में रुचि रखती है। वहीं जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं शपथ लेने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह चमत्कार है, यह नई प्रेरणा और नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ता खुल गया है। जो भी भ्रष्ट है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।

गांव में जश्न मनाया जा रहा

हरियाणा के जींद जिले से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनके गांव में जश्न मनाया जा रहा है। जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पैतृक गांव है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का क्षण है।

ये भी पढ़ें: UP Budget 2025: बजट पेश होने से पहले अखिलेश यादव ने रखी ऐसी मांग, फिर योगी सरकार को घसीटा