Free Silai Machine Yojana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! शुरू हुई फ्री सिलाई मशीन योजना, ऐसे करें अप्लाई

Free Silai Machine Yojana: हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाते रहती है। आज हम आपके लिए एक ऐसी योजना लेकर आए हैं जिसमें महिलाओं को काफी ज्यादा लाभ मिल रहा है। और सरकार उनका आर्थिक सहायता के लिए कुछ पैसे भी दे रही है। और उनको खुद का काम करने के लिए भी जरूरी सामान दे रही है तो चलिए हम आपको पूरी स्कीम के बारे में नीचे बताते हैं।

अगर आप भी हरियाणा के महिला है। तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक खास कदम उठा लिया गया है। जिसमें महिलाओं को काफी ज्यादा बड़ा फायदा होने वाला है। आज की यह खबर हमारी उसी के ऊपर होने वाली है, कि आखिर महिलाओं को कौन सा बड़ा लाभ होने वाला है और किस प्रकार होने वाला है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

हरियाणा सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘मुफ़्त सिलाई मशीन योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन या सिलाई मशीन खरीदने के लिए ₹4,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

पात्रता मानदंड:

आवेदिका हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

परिवार की वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विधवा और विकलांग महिलाएं भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज़:

आधार कार्ड

आयु प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

बैंक खाता पासबुक

पंजीकृत कार्य स्लिप

परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)

मोबाइल नंबर

विधवा या विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

स्वयं घोषणा पत्र

आवेदन प्रक्रिया:

1. हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाएं।

2. ‘HBOCW Board Beneficiary Login’ पर क्लिक करें।

3. यूज़रनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।

4. ‘स्कीम’ सेक्शन में ‘मुफ़्त सिलाई मशीन योजना’ चुनें।

5. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।

6. फॉर्म सबमिट करें।

अधिक जानकारी के लिए, आप हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर भी जा सकते हैं।