गुजरात: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 30 सालों से सत्ता से बाहर है, लेकिन अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि जो लोग पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं, एक जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और लोगों के लिए काम कर रहे हैं और दूसरे जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिले हुए हैं।
पार्टी का साथ नहीं देगी
वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अलग करना जरूरी है जो कांग्रेस के नाम पर काम कर रहे हैं, लेकिन लोगों का सम्मान और काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी, तब तक गुजरात की जनता चुनाव में पार्टी का साथ नहीं देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की सेवा में जुटने का आह्वान किया।
मजबूत नींव रखी थी
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात इस समय फंसा हुआ है और उसे सही दिशा दिखाने की जरूरत है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं ने कांग्रेस की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि वह गुजरात के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के लिए आए हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: बेटे ने दी सुपारी, मां का चल रहा था अफेयर, फिर हुआ ऐसा कुछ… पढ़कर दंग रह जाएंगे