पंजाब: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान (Sonia Mann) पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई हैं। उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई। सोनिया मान किसान नेता स. बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। आप के सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी गई है। पंजाब आप ने ट्वीट किया, “किरती किसान यूनियन के नेता स. बलदेव सिंह की बेटी और पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं।
चुनाव होने वाले हैं
आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत है।” दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी का फोकस अब पंजाब पर है जहां दो साल बादनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम, विधायकों और सांसदों को बुलाया था। उनके साथ बैठक की थी। उन्हें भविष्य की रणनीति पर काम करने को कहा था। दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद अब आप की सरकार सिर्फ पंजाब में है।
हल्द्वानी में हुआ था
38 वर्षीय सोनिया मान अभिनेत्री और मॉडल हैं। वे फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई डीवीए कॉलेज, अमृतसर से की थी। सोनिया मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे हिंदी, मराठी और तेलुगु इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।
वीडियो में भी नजर आ चुकी
अब तक वे 10 फिल्में कर चुकी हैं और पांच म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। इनमें से एक सिद्धू मूसेवाला और एक जस्सी गिल का म्यूजिक वीडियो है। बलदेव सिंह मान वामपंथी विचारधारा के कार्यकर्ता थे। वे कीर्ति किसान यूनियन के नेता और हिरावल दस्ता के संपादक थे। 1986 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या उस समय की गई थी जब वे अपने गांव लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray: कांग्रेस को दिया झटका, ऐसी क्या नौबत आई, जो नकारना पड़ा पंजा छाप?