मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। अहिल्यानगर से कांग्रेस अध्यक्ष किरण काले अब शिवसेना यूबीटी में शामिल होने जा रही हैं। सांसद संजय राउत ने पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दे दी थी। पोस्ट पर उन्होंने लिखा, “अहिल्यानगर कांग्रेस अध्यक्ष, निर्भीक सामाजिक कार्यकर्ता किरण काले आज दोपहर 12 बजे मातोश्री में शिवसेना (यूबीटी) पार्टी में शामिल हो रही हैं! जय महाराष्ट्र!
अहिल्यानगर काँग्रेस चे अध्यक्ष
निर्भीड सामाजिक कार्यकर्ते
किरण काळे आज १२ वाजता मातोश्री येथे शिवसेना (UBT) पक्षात प्रवेश करीत आहेत!
जय महाराष्ट्र!— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 23, 2025
ये भी पढ़ें: PM Modi: एक घंटे बागेश्वर धाम में ठहरेंगे, क्या-क्या करेंगे? यहां जाने पूरा शेड्यूल