Akshay Kumar: ये लो क्या पहनकर पहुंचे अस्नान करने, पहले जोड़ा हाथ, फिर… देखें यहां

लखनऊ: 2025 का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ (Maha Kumbh) अभी भी जारी है। वैसे तो अब तक कई बॉलीवुड हस्तियां महाकुंभ में स्नान करने आ चुकी हैं। वहीं, प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम भी जुड़ गया है। स्काईफोर्स एक्टर प्रयागराज पहुंच चुके हैं और उनका स्नान करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। अक्षय कुमार सोमवार सुबह यानी 24 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे। सिंपल कुर्ता पायजामा पहने अक्षय घाट पर पहुंचे और नदी में उतरे।

फैंस से हाथ मिलाया

पानी में उतरने से पहले उन्होंने हाथ जोड़कर जमीन पर सिर झुकाया और फिर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने अपने फैंस से हाथ मिलाया। अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे घाट पर मौजूद भीड़ ने जैसे ही एक्टर को देखा तो सभी उनका वीडियो बनाने लगे। कुछ लोग उनके करीब आने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने भीड़ को संभाल लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी को देखकर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।अक्षय से पहले अनुपम खेर, जूही चावला, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी महाकुंभ में हिस्सा ले चुके हैं।

महाकाल चलो नामक गीत भी गाया

महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। ऐसे में अक्षय कुमार ने इस अवसर से पहले स्नान किया। उन्होंने हाल ही में भगवान शिव की स्तुति में महाकाल चलो नामक गीत भी गाया। अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ थी। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘हाउसफुल 5’, ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वह अपनी बैक टू बैक आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: Pakistan: जिसने दिया जन्म, उसी को लगा आतंकवाद का डर, विदेशियों के साथ… दंग रह जाएंगे आप