लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट (up budget 2025) पेश कर दिया है। बजट की शुरुआत में वित्त मंत्री ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सरकार की तारीफ की और कहा कि राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों में तेजी से काम किया है। बजट पेश करने से पहले ही वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह बजट लोगों के कल्याण के लिए होगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व पर जोर दिया। यूपी बजट को लेकर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि “जिस शासक का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं होता, वह सबसे अच्छा शासक होता है।
कल्याण के लिए समर्पित
हमारी हर योजना लोगों के कल्याण के लिए होती है। इस राज्य की आबादी 25 करोड़ है और हम उनके लिए पूरी तरह समर्पित हैं। यह बजट पूरी तरह से 25 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है। बजट से पहले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की प्रतिक्रिया भी सामने आई. महाना ने उम्मीद जताई कि राज्य का यह बजट युवाओं, किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर, आम आदमी और विकास योजनाओं को समर्पित होगा.
सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा
यूपी विधानसभा में बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- ‘उम्मीद है यूपी बजट में सद्भाव, सद्भावना और नैतिकता के लिए कुछ आवंटन होगा, ये हर विकास की नींव हैं.
यह चौथा बजट है
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह चौथा बजट है। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का आकार करीब आठ लाख करोड़ रुपये हो सकता है। सरकार बजट में विकास कार्यों के लिए 2.25 लाख करोड़ रुपये आवंटित कर सकती है। इसके साथ ही सरकार कई विकास कार्यों पर भी फोकस करेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सीएम क्या शीशमहल में रहेंगी? रेखा गुप्ता ने खोला सच, वजह जानकर दंग रह जाएंगे