नई दिल्लीः देशभर में आपने देखा होगा कि आयकर विभाग की टीम नकली नोटों के जखीरे को पकड़ती रहती है। तमाम सख्ती के बाद भी अवैध नोट चलाने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। नकली नोट से बचने के आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आपको नकली नोट से बचना है तो चेक करने के बाद ही इसे लें।
कई बार तो आपने भी देखा होगा कि 500 के नोट को दुकानदार बड़ी ही गहराई के साथ चेक करते हैं, जिससे हमें भी ऐसा लगता है कहीं फेल ना कर दें। इतनी जांच पड़ताल के बाद भी देशभर में नकली नोट की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जो किसी चिंता से कम नहीं है।
कहीं आप सामान लेने जाते हैं और धोखे में कोई दुकानदार आपको नकली नोट पकड़वा दें तो उससे सावधान रहना होगा। इससे बचने के लिए आपको नोट की पहचान को जानना होगा, जिससे आप नकली पन के दंश से बच सके। इसलिए जरूरी है कि आप आरबीआई की गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें।
जानिए क्या कहती है आरबीआई की गाइड लाइन
अगर आपको कहीं से नकली नोट मिल जाए तो इससे पहले आप आरबीआई के जरूरी दिशा-निर्देश को जान ले, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। ट्रांजैक्शन के दौरान नकली नोट निकलते हैं तो नोडल बैंक अधिकारी को महीने के आखिरी में पुलिस को जानकारी देनी होगी। साथ ही साथ वह जाली नोट भी पुलिस को जमा करने की जरूरत होगी। नोडल ऑफिसर को फौरन लोकल पुलिस को सूचित करने की जरूरत होगी। एफआईआर दर्ज करवा कर जल्द ही जांच होगी।
जानिए कैसे पहचाने असली नोट
असली नोट की पहचान करने के लिए आपको किसी मशीन की जरूरत नहीं है। आप हाथ में नोट लेते ही पहचान कर सकते हैं, जिसके लिए कुछ जरूरी बातों को जान लें। नोट पर बाईं तफ नीचे दी गई हरी पट्टी के थोड़ा ऊपर दो रंग में 500 लिखा रहता है। इसके बाद हरी पट्टी पर 500 अंक की लेटेंट इमेज छप जाती है।
नोट को ऊपर की ओर झुकाने पर देखा जाता है। नोट पर देवनागरी लिपि में 500 रुपये लिखा होता है। नोट पर महात्मा गांधी का चित्र नोट के बीच में अंकित करने की जरूरत होगी। इससे आप असली नोट की पहचान कर सकते हैं।