नई दिल्लीः बरसात के सीजन में अब केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगने जा रही है, जिसके चलते हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक झलक रही है। सरकार अब जल्द ही डीए में तगड़ी बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में भी इजाफा होना संभव माना जा रहा है। इसके अलावा अटकी पड़ी डीए एरियर की तीनों किस्त सरकार ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है।
अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इसका फायदा करीब एक करोड़ कर्माचारियों और पेंशनभोगियों को होना संभव माना जा रहा है। वैसे भी यह राशि बारिश में किसी डोज की तरह काम करेगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
कर्मचारियों का डीए होगा इतने फीसदी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभओगियों के डीए में अब 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, कर्मचारियों के डीए में सालाना दो बार इजाफा किया जाता है। इसकी दरें जुलाई और जनवरी से लागू की जाती हैं, जो हर किसी के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इससे पहले मार्च के महीने में डीए में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव माना जा रहा है।
खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा
केंद्र सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा जल्द आने वाला है। सरकार ने कोरोना काल में 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था, जिसके बाद से कर्मचारी वर्ग लगातार मांग कर रहे हैं। सरकार अब इस पर जल्द ही मुहर लगाने जा रही है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।