नई दिल्लीः मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के खजाने की झोली खोलने जा रही है, जिससे बड़ा फायदा देखने को मिलेगा। अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबरआपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है, क्योंकि अब नए साल से पहले दो-दो गिफ्ट मिलने जा रहे हैं। सरकार महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के बाद डीए एरियर खाते में डालने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान दे रही है। इसलिए आपको यह खबर पढ़नी जरूरी है। आपके मन में यह सवाल भी उछाल मार रहा होगा कि डीए कितने फीसदी बढ़ेगा।
- इतने प्रतिशत बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों को यह सवाल परेशान कर रहा होगा कि मोदी सरकार अब कितने फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। अगर सरकार 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की जाएगी। अभी केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जनवरी में डीए बढ़ाने की बात की जा रही है।
- अकाउंट में आएगा 18 महीने का डीए एरियर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर यह कि अब जल्द ही बकाया डीए एरियर का पैसा खाते में आने जा रहा है। यह ऐलान केंद्र सरकार किसी भी दिन कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 यानि 18 महीने तक महंगाई भत्ते में कोई परिवर्तन नहीं किया था।
रकार ने 18 महीने तक डीए में बढ़ोतरी पर रोक को देखते हुए 11 फीसदी की तगड़ी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कर्मचारियों की ओर से मांग पर वित्त मंत्रालय द्वारा कहा गया था कि बकाया का भुगतान नहीं किया जाएगा।
खाते में आएगा इतना पैसा सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को डीए और महंगाई राहत के तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। इसमें लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 से 37,000 रुपये के बीच है। लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये DA एरियर के तौर पर राहत मिल सकती है।