7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर, मार्च महीने में मिलेंगे चौतरफा लाभ, डीए और TA पर आई गुड न्यूज

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्लीः बहुत जल्दी ही केंद्रीय कर्मचारियों (7TH PAY COMMISSION) की अब मौज आने वाली है. क्योंकि मोदी सरकार की तरफ से अब दो गिफ्ट मिलने वाले हैं। देशभर में अब लोकसभा के चुनाव होने है, जिससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से उनके लिए खजाने का पिटारा खोला जाना तय माना जा रहा है।

सरकार महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर में इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है। मार्च का महीना केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दौरान उन्हें चौतरफा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

सबसे बड़ी खुशखबरी है कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी लगभग एक तरह से तय ही मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें 4% का इजाफा हो सकता है, जिससे कर्मचारियों का DA 50% तक पहुंच जाएगा। लेकिन साल की पहली छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कई और बड़े बदलाव हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। DA के अलावा सबसे बड़ा ऐलान ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance या TA) को लेकर भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार मार्च महीने में ही इसे मंजूरी दे सकती है। इसके बाद अन्य भत्तों में भी उछाल देखने को मिल सकती है।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

DA में होगी 4% की बढ़ोतरी, पहुंचेगा 50% के आंकड़े तक

सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि होनी ही है। इसे मार्च 2024 में सरकार की मंजूरी मिल जाएगी। जुलाई से दिसंबर 2023 तक के AICPI सूचकांक संख्याओं से पुष्टि हो चुकी है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 50% DA मिलेगा। इसमें 4% की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान DA दर 46% है।

TA में हो सकता है बड़ा बदलाव

कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज ट्रैवल अलाउंस होगी। DA के बाद ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रैवल अलाउंस को सैलरी पे बैंड के साथ मिलाकर देखा जाए तो DA में वृद्धि और भी ज्यादा हो सकती है। ट्रैवल अलाउंस अलग-अलग पे बैंड से जुड़ा होता है।

उच्च TPTA शहरों में ग्रेड 1 से 2 के लिए ट्रैवल अलाउंस 1800 रुपये और 1900 रुपये है। ग्रेड 3 से 8 को 3600 रुपये + DA मिलता है। जबकि अन्य स्थानों के लिए यह दर 1800 रुपये + DA है।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

HRA में भी होगा संशोधन

कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता (HRA) में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मार्च में DA बढ़ने के बाद इसमें भी संशोधन होगा। दरअसल, नियमों के अनुसार, अगर महंगाई भत्ता 50% से अधिक हो जाता है तो इसे संशोधित किया जाएगा। वर्तमान में HRA 27, 24, 18 प्रतिशत की दर से दिया जाता है। इसे Z, Y, X श्रेणियों के शहरों में बांटा गया है। अगर महंगाई भत्ता 50% हो जाएगा तो HRA भी बढ़कर 30, 27, 21 प्रतिशत हो जाएगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow