7th Pay Commission: मोदी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सैलरी में इतने प्रतिशत की रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी

Timesbull
7th Pay Commission-png
7th Pay Commission-png

नई दिल्लीः दिवाली से पहले केंद्र व राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नए-नए तोहफे दे रही हैं, जिससे हर सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। हाल ही में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता(डीए) बढ़ाकर 34 से 38 प्रतिशत कर दिया था, यानि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

- Advertisement -

अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है। इस बार तो वेतन में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की है, जिसे जानकर आपकी भी चेहरा खिल जाएगा। सरकार ने अब वेरिएबल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने के बाद अब एक और छप्परफाड़ गिफ्ट दिया है।

इसे भी पढ़ेंः हो गया ऐलान, पीएफ कर्मचारियों के अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये

- Advertisement -

इसे भी पढ़ेंः इस दिन अकाउंट में आएंगे 81,000 रुपये

 

- Advertisement -
  • सैलरी में इतने फीसदी की बढ़ोतरी

कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 12 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है। इसका फायदा इंश्योरेंट कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। दिवाली से पहले सरकार का यह बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि बढ़ा हुआ वेतन साल 2017 से मिलेगा।

इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, सरकार के इस फैसले से इन कंपनियों पर 8,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ जाएगा।

  • कब से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

केंद्र सरकार के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की 4 बीमा कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी में 12% की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद बेसिक सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह 5 साल पीछे से, मतलब अगस्त 2017 से प्रभावी रहेगी। 14 अक्टूबर, 2022 को जारी राजपत्रित अधिसूचना में कहा गया।

वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन के माध्यम से कहा कि ये संशोधित वेतन 1 अगस्त, 2017 से प्रभावी माना जाएगा यानि पांच साल पहले से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। यह उन लोगों के लिए भी लागू है जो इन कंपनियों की सेवा में उस समय थे।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article