7th Pay Commission: भयंकर गर्मी में केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत! इस तारीख तक डीए में होगी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजों बाद किसी भी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाने का पिटारा खुलना तय माना जा रहा है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) में 5 फीसदी का इजाफा कर सकती है। यह काफी साल बाद होगा, जब सरकार डीए में 5 फीसदी का इजाफा करेगी, क्योंकि इससे पहले कई छमाही में कुल 4 प्रतिशत का ही इजाफा होता रहा है।

बढ़े हुए डीए का फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को मिलना संभव माना जा रहा है। डीए बढ़ने के बाद सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। डीए कितना प्रतिशत बढ़ेगा, अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जून के आखिरी सप्ताह तक का दावा किया जा रहा है। इससे सैलरी कितनी बढ़ेगी यह कैलकुलेशन में नीचे जान सकते हैं।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

डीए बढ़ोतरी के बाद इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

नई सरकार के गठन बाद अगर महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा किया गया तो फिपर यह बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद मंथली सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी अगर 60 हजार रुपये है तो 5 फीसदी डीए के हिसाब मंथली 3,000 रुपये का इजाफा किया जाएगा।

पूरे साल का हिसाब लगाएं तो 36,000 रुपये सैलरी बढ़ जाएगी। बढ़ी हुई राशि किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी। इसका फायदा करीब एक करोड़ परिावारों को होना संभव माना जा रहा है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो अभी डीए बढ़ाने पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह तगड़ा दावा किया जा रहा है।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

8th पे कमिशन पर भी होगा फैसला

सरकार साल 2024 में ही 8वें वेतन आयोग पर भी फैसला लिया जा सकता है। चर्चा है कि इसी साल 8वां वेतन आयोग का गठन किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर इसे ठीक दो साल बाद यानी 2026 में लागू कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी भी कई हजार बढ़ जाएगा। इससे पहले 2016 में आखिरी बार 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था। कर्मचारियों के कई संगठन 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला ले सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow