7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस तारीख तक डीए में होगी तगड़ी बढ़ोतरी, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। अब जल्द ही बीजेपी समर्थित एनडीए जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेते ही हुए कुछ बड़े फैसले लेंगे। नई सरकार के गठन बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की भी मौज आना बिल्कुल तय मानी जा रही है।

सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते यानी डीए में बंपर बढ़ोतरी कर सकती है जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी। इसके अलावा 8वें वेतन आयोग के गठन पर भी चौंकाने वाला फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की मौज आनी तय है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक रूप सो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

जानिए डीए बढ़कर हो जाएगा कितने फीसदी?

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में जल्द ही 4 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिलेगा। इसके बाद यह बढ़कर 54 फीसदी हो जाएगा जिससे वेतन में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी। हालांकि, वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर किसी वजह से इस डीए को शून्य घोषित किया जाता है तो फिर यह बढ़कर 4 प्रतिशत हो जाएगा।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार, प्रति साल में 2 बार डीए बढ़ाया जाता है। इसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। इससे पहले मार्च महीने में डीए बढ़ाया था। अगर अब डीए बढ़ता है तो इसकी दरें 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी।

8वें वेतन आयोग प लिया जाएगा बड़ा फैसला

केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन पर भी बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले साल 2014 में 7वा वेतन आयोग का गठन किया गया था। अगर साल 2024 में 8वां वेतन आयोग गठित किया जाता है तो इसे साल 2026 में लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों और पेंशनधारियों की सैलरी में बंपर बढ़त होगी। हर दस साल में नया वेतन आयोग गठित और उसके दो साल बाद लागू किया जाता रहा है। इस बार सरकार क्या करती है, देखने वाली बात होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से 8वें वेतन आयोग पर कुछ नहीं कहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow