Jio Offer: इस प्लान को रिचार्ज करवाने पर मिलेगा 50 रुपए का फायदा, साथ मिलेगी फूड डिलीवरी बिल्कुल फ्री

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Jio 866 Prepaid Recharge Plan: लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कंपनी रिलायंस जियो हैं। जिसके यूजर्स भी सभी कंपनियों से ज्यादा हैं। इस वजह से कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक से एक नए ऑफर्स लाती रहती हैं।

- Advertisement -

वहीं अब कंपनी की तरफ से एक नया ऑफर दिया जा रहा है जो इसके कस्टमर्स को काफी पसंद भी आने वाला है। खास बात है कि इन रिचार्ज को करवाने पर कैशबैक के साथ फास्ट फूड डिलीवरी का ऑफर मिल रहा हैं। हैं ना मजेदार! अगर आप यूजर्स भी ऐसा ऑफर चाहते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Jio 866 Plan Detail

जियो के 866 रुपए वाले जियो प्लान को खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। क्योंकि कंपनी की तरफ से इस पर ऑफर दिया जा रहा है। यूजर्स को 50 रुपए का सीधा कैशबैक हासिल होने वाला है। यही वजह है कि ये प्लान काफी ट्रेंड में भी है। इसके साथ आपको स्विगी लाइट का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसका मतलब यह हैं कि इसके साथ फूड डिलीवरी का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

- Advertisement -

क्या मिल रहे बेनिफिट्स ?

Jio 866 प्लान की बात करें तो इसमें आपको हर रोज 2 जीबी का डेटा मिलता है। इसके साथ ही आपको डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। अगर आप स्विगी लाइट का सब्सक्रिप्शन खरीदेंगे तो 3 महीने के लिए करीब 600 रुपए की पेमेंट करनी होगी। लेकिन इस प्लान ये बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। इसमें आपको ऐसे कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं जो सबसे अलग बना देता हैं।

Instamart से लेकर फूड डिलीवरी तक पर आपको भारी डिस्काउंट भी मिल सकता है। क्योंकि ये स्विगी की प्रीमियम फूड डिलीवरी सर्विस है। इतना ही नहीं, Jio यूजर्स को साथ में Jio OTT सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है जोकि एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

- Advertisement -

हालांकि आपको Jio के कई ऐसे प्लान भी देखने को मिल जाएंगे जिनमें आपको अगर ज्यादा डेटा या फिर लंबी वैलिडिटी चाहिए तो ऐसे कई रिचार्ज प्लान्स मोजूद हैं। और अगर ओटीटी स्ट्रीम करने का प्लान चाहिए तो भी आपको कई रिचार्ज प्लान देखने को मिल जायेंगे।

Share This Article