नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: होली से पहले केंद्र सरकार और देश के काफी सारे राज्य के कर्मचारियों को तोहफा दिया गया है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों को शामिल किया गया है।
राज्य सरकारों के केंद्र सरकार का डीए 4 फीसदी बढ़ाने के बाद डीए बढ़ाया गया है। ये राज्य सरकार केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर काम कर रही है। उन राज्यों की लिस्ट है जिनको होली से पहले डीए को बढ़ा दिया है।
केंद्र सरकार के द्वारा अभी हाल ही में डीए 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी कर दिया गया है। कर्मचारियों को डीए के आखिर में मिलने वाली सैलरी डीए के साथ में 2 महीने का डीए एरियर भी मिलेगा।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया है। अब डीए 46 फीसदी होगा। डीए का पेमेंट बीते साल 1 जुलाई से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 29 फरवरी तक का डीए बकाया का पेमेंट इस तीन समान किश्तों जुलाई अगस्त और सितंबर में किया जाएगा।
वहीं छत्तीसगढ़ ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। यहां पर सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया है।
हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब ये 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है। डीए 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। डीए और एरियर मार्च सैलरी के साथ में आएगा।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैंठक में डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके बाद डीए 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इससे बिहार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।