BPL Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए आई नई अपडेट! अगर आपको भी चाहिए फ्री राशन तो करें ये काम

Avatar photo

By

Sanjay

BPL Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह जिम्मेदारी राशन डीलरों को दी गई है। साथ ही लाभार्थियों से ई-केवाईसी करवाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। यह कार्य 25 जून तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ई-ईवाईसी से कई लाभ होंगे। राशन कार्ड धारक के मुखिया के साथ सदस्यों का संबंध अगर गलत दर्ज हो गया है तो उसे ठीक कराया जा सकेगा। इसमें मुखिया की सहमति जरूरी होगी। साथ ही मृतक सदस्यों के नाम हटाए जा सकेंगे। जो लड़कियां विवाहित हैं और अपने ससुराल में रह रही हैं, उनके नाम राशन कार्ड से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सब हो जाने के बाद राशन डीलर किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे और कई तरह की खामियां दूर हो जाएंगी। साथ ही पारदर्शिता भी आएगी।

राशन डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया है

सभी राशन डीलरों को 25 जून तक ई-केवाईसी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए राशन डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही राशन डीलरों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान किसी भी तरह की अनियमितता बरती गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्यान्न वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

जून माह में ई-केवाईसी कराना है। इसकी जिम्मेदारी राशन डीलरों को दी गई है। ई-केवाईसी में किसी भी तरह की अनियमितता बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow