नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे संसद में अंतरिम बजट 2024-2025 पेश करने वाली है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2024 को शुरू होने के लिए कहा जा रहा है, जिसकी कार्यवाही अप्रैल में समाप्त होने की उम्मीद है।
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर सत्र का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। आम लोगों को उम्मीद है कि इस बजट के दौरान मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) कुछ बड़ा और अच्छा ऐलान कर सकती हैं।
हालांकि, सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंतरिम बजट 2024 में नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत टैक्स छूट में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस बजट को गरीब, युवा, किसान, और महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बजट बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो महिलाओं, किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान किये जा सकते हैं।
बजट में हो सकती हैं ये 10 बड़ी घोषणाएं
Interest Subvention Scheme: घर के लिए ब्याज छूट योजना की घोषणा की जा सकती है।
NPS में आकर्षक बदलाव: NPS पर ध्यान केंद्रित कर सोशल सिक्योरिटी को बढ़ावा देने की उम्मीद है।
किसान सम्मान निधि में वृद्धि: बजट में किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 8000 से 9000 तक किया जा सकता है।
स्वास्थ्य और जीवन बीमा: किसानों के लिए फसल के साथ स्वास्थ्य और जीवन बीमा की पेशकश की जा सकती है।
महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में वृद्धि: आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में 30% तक की वृद्धि हो सकती है।
डायरेक्ट कैश ट्रांसफर: महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजना की पेशकश हो सकती है।
कौशल विकास: महिलाओं के लिए कौशल विकास की योजना की संभावना है।
महिला किसानों के लिए सम्मान निधि: महिला किसानों के लिए सम्मान निधि 12,000 तक की जा सकती है।
मनरेगा में आरक्षण और अधिक मानदेय: मनरेगा के लिए महिलाओं को विशेष आरक्षण और अधिक मानदेय की उम्मीद है।
नई टैक्स व्यवस्था के अंतर्गत छूट
टैक्स सुधार की आशा के साथ, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले व्यक्तियों को विभिन्न छूटों और कटौतियों का लाभ मिल सकता है। इसमें HRA, LTA, 80C, 80D, और अन्य शामिल हो सकते हैं।