Business Idea: 5 महीनों में लखपति बनना है तो इस मुर्गे का शुरू करें बिजनेस! 4 गुना महंगा मिलता है एक अंडा

By

Sarita

नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस की तरफ रुख करते हुए नजर आ रहे हैं। या फिर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नौकरी करने के साथ अपना खुद का बिजनेस भी करते हुए दिख रहे हैं।

खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में लोग सोच तो लेते हैं, लेकिन उन्हें कई बार समझ नहीं आ पाता है कि आखिर कम बजट में किस चीज का बिजनेस शुरू करें, जिससे आपको ज्यादा मुनाफा होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए कम निवेश में एक ज्यादा बेनिफिट्स वाला व्यवसाय आईडिया आपके लिए लेकर आये हैं।

आजकल, मुर्गी पालन का बिजनेस भारत में काफी ही ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। अगर आप भी पशुपालन में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं, तो कड़कनाथ मुर्गी पालन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी काले रंग की विशेषता इसे और भी खास बनाती है।

आखिर कड़कनाथ मुर्गी पालन क्यों है खास?

कड़कनाथ मुर्गी का अंडा 40 से 50 रुपए तक में बिकता है, जो कि सामान्य मुर्गी के अंडे (₹10) से तीन गुना ज्यादा है। यह नस्ल अन्य मुर्गियों की तुलना में बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधी होती है। कड़कनाथ मुर्गे का मांस स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कड़कनाथ मुर्गे के अंडे में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसका मांस 1000 रुपये किलो से अधिक बिकता है।

दिल्ली, मुबई और कोलकता जैसे महानगरों में कड़कनाथ मुर्गे की मांग काफी ही ज्यादा है। कड़कनाथ मुर्गे का पालन करके आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सामान्य मुर्गे के मुकाबले काफी अधिक कमाई होगी। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी कड़कनाथ मुर्गे का पालन करते हैं, रांची में उनका कड़कनाथ मुर्गे का बहुत ही बड़ा पोल्ट्री फार्म भी है।

कड़कनाथ मुर्गी का पालन कैसे करें:

कड़कनाथ मुर्गियों को खुले स्थान में रखना चाहिए। उनके लिए पर्याप्त जगह और हवादार व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा आवास को साफ-सुथरा और सूखा रखें।

कड़कनाथ मुर्गियों को संतुलित आहार खिलाना बेहद ही ज्यादा जरुरी होता है। आप उन्हें अनाज, दालें, कीड़े, हरी सब्जियां और फल खिला सकते हैं। बाजार में कड़कनाथ मुर्गी के लिए विशेष आहार भी उपलब्ध है।

अगर आप कड़कनाथ मुर्गे का पालन करने के लिए पोल्ट्री फॉर्म ओपन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए कम से कम 150 वर्ग फीट जगह की जरूरत पड़ेगी। शेड बनाकर आप इतनी जगह में 100 के करीब कड़कनाथ के चूजों का पालन आराम से कर सकते हैं। इसके बाद ये चूजे 5 महीने में पूरी तरह से बेचने लायक रेडी हो जायेंगे। इन्हें आप बेचकर 5 महीनों बाद तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि कड़कनाथ में देसी मुर्गे के मुकाबले में 25% से ज्यादा प्रोटीन होता है.

कितनी होगी कमाई:

50 कड़कनाथ मुर्गियों के पालन से आप ₹100,000 से ₹5,00,000 तक की मासिक कमाई कर सकते हैं। यह मुनाफा अंडे और मांस दोनों की बिक्री से होता है। हमारे हिसाब से कड़कनाथ मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय है। यदि आप थोड़ी मेहनत और लगन से इसका पालन करते हैं, तो आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow