नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: कल के दिन यानि कि 1 फरवरी को फाइनेंस मिनिस्टर के द्वारा आंतरिम बजट को पेश किया गया है। इस बजट में निर्माला सीतारमण ने काफी बड़ें ऐलान किया है। चूिक अगले कुछ सालों में लोकसभा चुनाव होने वाला है।
ऐसे में इस बजट से लगभग हर वर्ग के लोगों को काफी बड़ी उम्मीदें थी। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों को भी बजट में कुछ सरप्राइज मिलने की उम्मीद दी थी। बहराल ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब केंद्रीय कर्मचारी अपने डीए में इजाफा का इंतजार हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मार्च महीने में ऐलान होने की उम्मीद
अभी तक पैटर्न पर गौर करें तो साल की पहली छमाही के डीए में इजाफा करने का ऐलान मार्च महीने में होता है। ये इजाफा जनवरी से जून तक की छमाही के लिए होता है। ऐसे में उम्मीद है कि साल 2024 की पहली छमाही के लिए डीए का ऐलान मार्च महीने में हो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस बार सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 से 5 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों क डीए 50 से 51 फीसदी हो सकता है।
इस समय कर्मचारियों को 46 फीसदी डिए मिल रहा है। बीते साल दोनों छमाही के लिए आठ फीसदी डीए बढ़ाया था। दोनों ही तिमाही में क्रमश: 4-4 फीसदी का इजाफा हो गया है।
दिसंबर 2023 के लिए साल दर साल एआईसीपीआई 4.91 फीसदी रही है जबकि बीते महीने ये 4.98 फीसदी थी औऱ एक साल पहले इस महीने में ये 5.50 फीसदी थी। इस प्रकार मुद्रा स्फीति दर बीते महीने के 7.95 फीसदी की तुलना में 8.18 फीसदी रही है। जबकि एक साल पहले इसी महीने के समय ये 4.10 फीसदी थी।