E-Shram Card: आपके खाते में नहीं आए हैं 1000 रुपये, तो हो सकता है ये बड़ा कारण, जल्दी देखें

Timesbull
E-Shram Card
E-Shram Card

नई दिल्ली: E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक (E-Shram Card Holder) हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट आया है। दरअसल अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के खाते में 1000 रुपये की रकम भेजी है। पर कुछ श्रमिकों के खाते में पैसा नहीं आया है। ऐसे में आपको यह खबर आपको पढ़नी चाहिए।

- Advertisement -

केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को ई-श्रम योजना शुरू की है। इसके लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय के जरिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया। इस योजना के तहत सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसमें आप अपने घर के सभी सदस्य का पंजीकरण करा सकते हैं।

देखा जाए तो E-Shram Card पोर्टल से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि यह योजना देश के सभी राज्यों में चल रही है। सभी राज्यों के लोगों को सरकार 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये देती है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार 1000 रुपये की रकम भेजी है। हालांकि कुछ लोगों को यह रकम नहीं मिली है। सरकार की इसकी जानकारी भी दी गई है कि किन लोगों को यह रकम नहीं मिली है।

- Advertisement -

दरअसल यह रकम उन श्रमिकों के खाते में नहीं आए हैं, जिन्होंने IFSC कोड गलत डाला है। ऐसे में अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो यह कारण हो सकता है। इसलिए  E-Shram पोर्टल पर जाकर यह जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

E-Shram Card के फायदे

- Advertisement -

E-Shram Card के तहत श्रमिक को रोजगार दिया जाता है।

इसके साथ ही पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को पैसा दिया जाता है।

वहीं अगर कोई श्रमिक परेशानी में होता है उसकी मदद सरकार द्वारा की जाती है।

यह योजना हर राज्य में शुरू हुई है।

2 लाख रुपये का मिलेगा फायदा

बता दें कि इस योजना के तहत लोगों को अलग-अलग फायदे मिलते हैं। इसी के साथ कई और भी अहम् फायदे दिए जा रहे हैं। इस योजना से जुड़े लाभार्थी लोगों को आकस्मिक मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक का फायदा मिलता है। इसके आलावा आंशिक विकलांगता पर 1 लाख और दुर्घटना कवरेज की सुविधा दी जाती है। अगर आपको E-Shram Card योजना का फायदा उठाना है तो आपको श्रम और रोजगार मंत्रालय पोर्टल पर जाना होगा और यहां खुद को रजिस्टर्ड कराना होगा। आप यह काम ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए कर सकते हैं। चलिए आपको इसका प्रोसेस बताते हैं।

E Shram Card Registration Online Process

सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं और ‘Register on E-Shram’ पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने आधार कार्ड और कैप्चा से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें।

अब Get OTP’ पर क्लिक करें।

जैसे ही आप OTP दर्ज करेंगे आपका ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा।

अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करें।

अब आपको दोबारा फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा।

इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दें।

इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

अब आपकी स्क्रीन पर  UAN Card जनरेट हो जाएगा।

अब इस UAN कार्ड को डाउनलोड कर लें।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article