नई दिल्ली: E Shram Card 2023: केंद्र सरकार ने देश के आम लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं का चलाने का मकसद आमजनों की मदद करना है। अब इन्हीं में से एक ई-श्रम कार्ड योजना (E Shram Card) है। यह योजना देश के असगंठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कोई योजना लेकर आई है। वहीं ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ई श्रम कार्ड धारकों के लिए भरण-पोषण भत्ता के तहत 1000 रुपये भेजना शुरू कर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- खूब महंगे में बिक रहा है ये नाव वाला 10 रुपये का नोट, जल्दी जानें कैसे?
जानकारी के अनुसार, ई-श्रम कार्ड (E Shram Card) योजना से जुड़े लोगों को सरकार 2 महीने की किस्त 1000 रुपये भेजने वाली है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में उनके खाते में पहली किस्त आनी बाकी है।
अब अगर आपके खाते में किस्त आनी बाकी है तो फटाफट अपना स्टेटस चेक करें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं।
कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
इस योजना में ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है। जैसे ही आप इस योजना में रजिस्टर हो जाते हैं वैसे ही आपको 12 अंको का यूनिक नंबर मिल जाता है। इसकी मदद से सरकार की तरफ मुहैया कराए जा रहे छोटे-छोटे रोजगार से जुड़ सकते हैं।
ऐसे नई लिस्ट में चेक करें नाम
ई-श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर आप E Shram Card New List 2023 का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा। अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको दर्ज करण होगा। इसके बाद आपको सबमिट करना होगा। अब आपको ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट दिखेगी। इतना काम करने के बाद आप ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन स्टेटस चेक
ई-श्रम कार्डधारकों के अकाउंट में जो किस्त भेजी जानी है, उसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आप लोगों ने अभी तक अपने अकाउंट की जानकारी नहीं ली है तो भी आप चाहे तो ऑनलाइन के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विवरण उपलब्ध है। यहां लाभार्थियों को अपना श्रम कार्ड संख्या तथा बैंक खाता संख्या की जानकारी भरनी होगी।
इसे भी पढ़ें- हर रोज 6 रुपये निवेश पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को 500 रुपये के किस्त के अलावा कई बड़े फायदे दे रही है, जिसका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं। सरकार इन लोगों को अब दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दे रही है, जिससे जुड़कर आप भी बनवा सकते हैं। कुछ साल पहले सरकार ने बड़ी संख्या में ई-श्रम कार्ड बनवाएं है, जिसका मकसद गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। कोरोना काल में इन लोगों के अकाउंट में सरकार ने पैसे भेजकर मदद करना का काम किया था।