नई दिल्ली: सोने की कीमतों में उछाल के बाद आज यानी 13 मार्च को हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 232 रुपये की गिरावट के साथ 65,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

सोने के दाम में कमी देखकर लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी भी गोल्ड 65 हजार के पार ही ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। पिछले हफ्ते गोल्ड की कीमतों ने तेज रफ्तार पकड़ ली थी, जिससे मार्किट में हाहाकार मच गया था।

आज बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। यदि आप गोल्ड और सिल्वर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप उससे पहले सोने के रेट्स अपने शहर के एक बार जरूर जान लें।

सोने के क्या है दाम

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज यानी 13 मार्च को 24 कैरेट के सोने का भाव 65,334 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। जबकि, कल सुबह में सोने के रेट 65,616 रुपये थे और शाम के समय में कम होकर 65566 रुपये प्रति ग्राम 10 ग्राम हो गए थे।

995 प्योरिटी वाले सोने के भाव 65072 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने के दाम 59846 रुपये है, जबकि कल शाम तक 60059 रुपये थे और कल मॉर्निंग में 60103 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किये गए थे।

18 कैरेट वाले सोने का रेट 49,001 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर पहुंच गया है, जबकि 14 कैरेट के सोने का भाव 38,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि कल सुबह तक 38,384 रुपये प्रति 10 ग्राम बेचे जा रहे थे। जबकि, चांदी की कीमत आज 72149 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

मुंबई में आज गोल्ड के दाम

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 6073 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6625 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

कोलकाता में सोने के रेट क्या है

कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6073 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6625 प्रति ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

चेन्नई में आज गोल्ड की कीमत क्या है

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6148 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6708 प्रति ग्राम दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में गोल्ड का भाव आज का

राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6088 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6640 रुपये प्रति ग्राम है।

8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से...