Gold Price Today: पिछले एक हफ्ते से सोने में चल रही तेजी पर लगा ब्रेक, मंगलवार को गोल्ड के दाम में आई गिरावट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोना (Gold price Today) के खरीदारों के लिए खुशखबरी है। गोल्ड (Sone Ke Bhav) के दाम में आज यानी 12 मार्च को फिर से बदलाव देखने को मिला है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार, 12 मार्च 2024 को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों से सोने के दाम लगातार ही बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

दस ग्राम सोना सस्ता होकर 65,616 रुपये का हो गया है। हालांकि चांदी की दरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव आज बढ़ने के बाद 72,766 रुपये प्रति किलों हो गया है। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखकर महिलाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि पिछले हफ्ते से लगातार सोने के भाव बढ़ते हुए ही नजर आ रहे हैं।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

हालांकि, अभी भी सोने के दाम 65 हजार के पार है। पिछले कई दिनों से सोने में चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गोल्ड की कीमतों में आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सोने के क्या है दाम

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट के सोने का भाव 65,616 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। इससे पहले 24 कैरेट सोने का रेट 65,646 रुपये था। वहीं, चांदी का भाव 72,766 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट वाले सोने के दाम 60103 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 18 कैरेट वाले सोने का रेट 49,211 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर पहुंच गया है, जबकि 14 कैरेट के सोने का भाव 38,384 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में गोल्ड के रेट

मुंबई,कोलकाता और हैदराबाद में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 66,260 रुपये है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 60,740 रुपये है।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में सोने के भाव

दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 66,410 रुपये, 66,260 रुपये और 67,090 रुपये रही है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने के दाम 

उल्लेखनीय है कि आप सोने के इन रेट्स को घर बैठे बेहद ही आसानी से देख सकते हैं। गोल्ड के दाम को जानने के लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसके बाद आप रेट्स चेक कर सकेंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow