Gold Price Today: सोमवार को सोने की कीमतों में आया भयंकर उछाल, नवरात्रि से पहले बढ़ गए इतने दाम! तोड़े सभी रिकॉर्ड

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने की कीमतें (Gold Rate Today) इस समय उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। गोल्ड के दाम में गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के भाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दिनों – दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अब तो सोने और चांदी का भाव देखकर भी डर सा लगने लगा है। 24 कैरेट सोने का भाव (24ct gold price today) सोमार को बढ़ने के बाद 71 हजार के पार पहुंच गया है। सोने की कीमतों में इस हफ्ते की शुरुआत में ही अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। गोल्‍ड (Gold Rate) ने नया रिकॉर्ड बना डाला है।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

ऐसे में यदि आप गोल्‍ड या ज्‍वेलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। आज यानी 8 अप्रैल को गोल्‍ड की कीमत (Gold Rate Today) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोमवार को 24 कैरट सोने का दाम 71064 रुपये पहुंच गया है। वहीं सिल्‍वर प्राइस (Silver Price) की कीमत आज 81383 रुपये प्रति किलों हो गई है।

सोने की कीमतों में आया उछाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स (IBJ) की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 8 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 70779 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट वाले सोने के दाम 65095 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने का रेट 53298 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर पहुंच गया है। जबकि, 14 कैरेट वाले सोने की कीमतें 41572 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

चांदी की कीमत क्या है

चांदी की कीमत आज यानी 8 अप्रैल 2024 को 81383 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

मुंबई में आज सोने की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,490 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज क्या है दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 65,340 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,430 रुपये है।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

अहमदाबाद में आज सोने की कीमत

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,390 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में गोल्ड की कीमत क्या है

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,340 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow