नई दिल्ली। शादियों के सीजन में सोने-चांदी (Gold Price Today) की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। लोग ऐसे समय में जमकर खरीदारी करते हैं। गोल्ड – सिल्वर के दाम में इन दिनों लगातार उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना कभी सस्ता तो कभी महंगा होता हुआ नजर आ रहा है।

अगर आप भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको उससे पहले सोने की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। सोने और चांदी कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 9 फरवरी 2024 को 24 कैरट सोने की कीमत 62642 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 70583 रुपये पर ट्रेंड करती हुई दिख रही है।

आज क्या है सोने की कीमत
ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी (24 कैरेट) सोने की कीमत आज 62642 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। कल इसकी कीमत 62632 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। केवल 10 रुपये तक की तेजी कल और आज में देखने को मिली है। जबकि 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत आज 62391 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

वहीं, 916 प्योरिटी (22 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव 57380 रुपये प्रति तोला ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 46982 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है। 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले गोल्ड की कीमत 36646 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।

 

मुंबई में आज क्या है सोने के दाम?

मुंबई में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज दिल्ली में सोने की कीमत?

दिल्ली में10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,000 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज क्या है सोने का भाव?
चेन्नई में, 22 कैरेट सोने की कीमत 58,390 है, और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज क्या है सोने का भाव?
कोलकाता में, 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 है, और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में आज क्या है सोने के दाम?
गुरूग्राम में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,050 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से...