Gold Price Today: नवंबर के महीने से शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा। लोगों ने अभी से ही खरीदारी शुरू कर दी है। शादी में पेरेंट्स अपने बच्चों को खूब गहने देते हैं। ऐसे में यदि आप भी सोना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो जरा ठहरिये। क्योंकि, भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 19 सितंबर 2023 को सोने और चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं। यदि आप अभी सोना खरीदते हैं, तो आपको अधिक पैसे खर्च करने पर जायेंगे। 24 कैरेट सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है।
भुवनेश्वर में पीली धातु की कीमतों में पिछले 24 घंटे में 410 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 60,080 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 55,050 रुपये है। पिछले 24 घंटे में भारत में सोने की कीमतें 300 तक बढ़ गई हैं। 19 सितंबर 2023 तक भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 59,320 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 54,340 रुपये है।भारत के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।
दिल्ली में सोने के भाव
22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-55,200
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,210
कोलकाता में सोने का भाव
22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-55,050
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,080
मुंबई में सोने का भाव
22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-55,050
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,050
चेन्नई में सोने का भाव
22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-47,927
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-52,285
भारत में चांदी का रेट आज 72,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया।
फटाफट जानें सोने का भाव
देश के सर्राफा बाजारों में अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप घर बैठे इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स आराम से चेक कर सकते हैं।