Google Pay यूजर्स को लगा बड़ा झटका, जून में बंद होने जा रहे ये सर्विस

नई दिल्ली Google Pay Service: गूगल की तरफ से जून में जोरदार झटका देने की तैयारी की है। दरअसल गूगल अपनी दो पॉपुलर सर्विस को जून महीने में क्लोज करने जा रहा है, जिससे लाखों की संख्या में यूजर्स प्रभावित होंगे।

हालाकि गूगल की जून में क्लोज करने वाली सर्विस भार्तीय यूजर्स पर क्या असर होगा। गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में क्लोज किया जा रहा है। चलिए इसके बारे में जानते हैं कि इसकी सर्विस को क्लोज किया जा रहा है।

गूगल वीपीएन सर्विस

गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएस सुविधा को 20 जून 2024 से क्लोज कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत देश में पेश नहीं किया गया है। ऐसे में भारतीय यूजर्स पर गूगल वीपीएन सुविधा को क्लोज होने का असर नहीं होगा। गूगल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को मुफ्त पिक्सल वीपीएस सर्वस दिया जाती रहेगी। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सर 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7ए और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल है।

गूगल पे की सर्विस

गूगल पे ऐप का इस साल 4 जून से अमेरिका में क्लोज कर दिया जाएगा। बहराल देश में और सिंगापुर जैसे बाजार में गूगल पे पहले की तरह चलता रहेगा। जो यूजर्स देश और सिंगापुर में गूगल पे ऐप का उपयोग करते हैं उनको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अमेरिकी बाजार में गूगल पे सर्विस के कारण वॉलेट ऑफर किया जाएगा। हाल ही में देश में भी गूगल वॉलेट सर्विस को रोलआउट किया गया है। लेकिन गूगल पे और गूगल दोनों अलग-अलग सर्विस के जैसे काम करेंगी। यानि कि भारतूय गूगल पे ऐप यूजर्स बिना किसी रोक-टोक के पैसों का लेनेदेन कर पाएंगे।