Business Idea: फसल छोड़कर इस पौधे की करें खेती, होगी 30 करोड़ तक की इनकम, जानें डिटेल

Adarsh Pal
Sandalwood cultivation
Sandalwood cultivation

नई दिल्ली Sandalwood cultivation: भारतीय चंदन को पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है। चंदन का पेड काफी कीमती होती है। इसकी लकड़ी काफी महंगी बिकती है। देश में चंदन अधिकतर कर्नाटक के जगंलों में मिलता है। इसके अलावा देश के दूसरे भागों में कहीं पाया जाता है। बहराल अब किसान खेती के साथ-साथ चंदन की खेती भी करने लगे हैं। चंदन की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक सौदा हो सकता है।

- Advertisement -

एक पेड से कितनी होती है इनकम

बता दें चंदन की लकड़ी की मांग विश्व भर में होती है। चंदन का उपयोग आयुर्वेद के अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट प्रोडक्शन के लिए किया जाता है। चंदन की खेती से किसान कुछ ही सालों में मालामाल हो सकते हैं।.

इसकी खास बात ये है कि किसान इसको पूरे खेत में भी लगा सकते हैं। फिर चाहें तो खेत के किनारे लगाकर खेत के अंदर दूसरे फसलो की उपज भी कर सकते हैं। चंदन के एक पेड से 5 से 6 लाख रुपये की इनकम होती है।

- Advertisement -

12 सालों में बन जाएंगे करोड़पति

चंदन की खेती करने के लिए एक एकड़ में तकरबन 600 पौधे लगाए जा सकते हैं। चंदन का पौधा तैयार होने में तकरीबन 12 साल का समय लगता है। इससे 15 से 20 किलो लकड़ी का उत्पादन किया जा सकता है। जिससे किसानों को 30 करोड रुपये तक की इनकम हो सकती है।

किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चंदन का पेड़ लगाने के लिए जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरुर रखें। दरअसल जहां पर चंदन का पेड़ लगाने के लिए जा रहे हैं वहां पर जल नितासी जरुर होनी चाहिए। जल भराव वाले खेत में चंदन के पेड़ नहीं लगाए जा सकते हैं। चंदन के पेड़ को लगाते समय उसके साथ में होस्ट का पौधा भी लगाना होता है।

- Advertisement -

चंदन के पौधे की कीमत

अगर आप इसका छोटा सा पौधा लेने जाते हैं तो इसकी कीमत 100 रुपये से 120 रुपये होती है। इसके अलावा साथ लग जाने वाले होस्ट के एक पौधे की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये के बीच में होती है।

8 सालों के बाद रखना होगा ध्यान

चंदन के पौधे की आयु जब 8 साल की हो जाए तो उसके सेफ रखना होता है। क्योंकि उसके पौधे से खास प्रकार की सुगंध निकलने लगती है। जिस कारण से काफी बार जानवर इसको खाकर नष्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को घेराबंदी कर खेत को सेफ कर लेना चाहिए।

- Advertisement -
Share This Article