नई दिल्ली DA Hike In July 2024: बहुत ही जल्द केंद्र कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। दरअसल सरकार बहुत ही जल्द एक बार फिर से महंगाई भत्ते या फिर डीए में इजाफ कर सकती है। ऐसी उम्मीद मिल रही है कि जुलाई में सरकार फिर से डीए में इजाफा करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार में दो बार डीए में इजाफा करती है, इसमें जनवरी और जुलाई का महीना भी शामिल है।
जनवरी में कितना बढ़ा डीए
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले आखिरी बार मार्च 2024 में ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया गया था। तब से 4 फीसदी डीए बढ़ा था। भले ही ये मार्च में बढ़ा हो। लेकिन मालूम हो इसको जनवरी से ही माना गया है। ऐसे में हो सकता है कि सितंबर-अक्टूबर में डीए बढ़ेगा। मगर लागू इसे साल जुलाई से ही माना जाएगा।
कैसे होती है डीए की कैलकुलेशन
बता दें डीए यानि कि महंगाई भत्ता की कैलकुलेशन का फॉर्मूला सरकार ने 2006 में बदली थी। इस समय डीए की कैलकुलेशन एक नए फॉर्मूले के मुताबिक की जाती है। केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए की कैलकुलेशन करने के लिए फॉर्मूला DA% = [(पिछले 12 महीनों के लिए AICPI (आधार वर्ष 2001 = 100) का औसत – 115.76)/115.76] x 100 है। ये AICPI का का अर्थ अखिल भारतीय उपभोक्ता मुल्य सूचकांक है।
कितना बढ़ेगा डीए
सरकार ने आखिरी बार इसी साल मार्च महीने में डीए में इजाफा किया था, जो कि जनवरी से लागू हुआ है। तब से डीए 4 फीसदी बढ़ा था। इससे डीए 50 फीसदी हो गया है। जुलाई में DA में 3 फीसदी से 5 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। अगर 5 फीसदी का इजाफा होता है तो डीए बढ़कर 55 फीसदी तक हो सकता है।