नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दाम आम लोगों की जेब के दुश्मन बने हुए हैं। बढ़ती कीमतों को देख गरीबों का तो दम ही निकल रहा है, जिसकी खरीदारी करने हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। अब गरीबों की आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार की ओर से नए-नए ऑफर चलाए जा रहे हैं, जिसका आप आराम से फायदा उठा सकते हैं।
आप बहुत ही सस्ते में एलपीजीस सिलेंडर खरीदने का सपाना साकार कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस पर बंपर लाभ दिया जा रहा है, जिससे सिलेंडर की 500 रुपये में खरीदारी कर सकते हैं। सरकार 500 रुपये की कीमत में सालाना 12 गैस सिलेंडर देने का काम करेगी, जिसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं।
- गैस सिलेंडर के लिए जरूरी शर्तें
एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना जरूीरी है। इसके लिए सबसे पहले तो राजस्थान राज्य का निवासी होने जरूरी हैं। राज्य के सीएम अशोक गहलोत की ओर से यह बड़ा ऐलान किया गया है। रकार के द्वारा लिया गया फैसला अप्रैल 2023 से राजस्थान राज्य के संपूर्ण जिलों में लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए आपके पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।
इस फैसले के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष 2023 में सभी उम्मीदवारों के लिए गैस सिलेंडर 500 में दिया जाना है। सामान्य सिलेंडर वैसे बाजार में अब करीब 1,100 रुपये में मिल रहा है।
- सरकार का उद्देश्य
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा लिया गया फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है। सरकार एक साल में 12 सिलेंडर देगी, जिसमें एक की कीमत 500 रुपये तय की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले को लगभग अप्रैल 2023 में लागू किया जाना तय माना जा रहा है।
500 रुपये में गैस सिलेंडर प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य सीएम के द्वारा यह निर्धारित किया गया है कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल राशन कार्ड धारक सभी व्यक्तियों को स्कीम का लाभ दिया जाएगा।