Pan Card: पैन कार्ड को लेकर बड़ा अलर्ट जारी! जानें जल्दी वरना होगा बड़ा नुकसान

Avatar photo

By

Govind

Pan Card: देश में लोगों के बीच पैन आधार लिंक को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। और आयकर विभाग ने भी इसे अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो रहा है। और उन्हें बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही अब आयकर विभाग ने भी पैन कार्ड को लेकर उन लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है जिनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है और वो लोग इनकम टैक्स देते हैं।

आयकर विभाग ने ट्विटर के जरिए इन लोगों से 31 मई 2024 से पहले पैन को आधार कार्ड से लिंक करने को कहा है। अगर तय तारीख से पहले पैन लिंक नहीं किया तो आपको ज्यादा टीडीएस देना पड़ेगा। यानी आपको ज्यादा आर्थिक नुकसान होने वाला है।

ऐसे में जिन लोगों को इनकम टैक्स देना है, उनका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वो जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। 1000 रुपये की फीस देकर पैन आधार को लिंक किया जा सकता है आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना फ्री नहीं है।

इसके लिए अब आपको 1000 रुपये की पेनाल्टी राशि देनी होगी। यह काम आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा किया जा सकता है।

यहां से आप 1000 रुपये देकर पैन आधार लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी सीएससी या कंप्यूटर फॉर्म भरने वाली दुकान से ऑनलाइन पैन आधार लिंक करा सकते हैं।

आप खुद भी लिंक करा सकते हैं

आप पैन आधार लिंक का काम खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको ई-फिलिंग का विकल्प दिया गया है। यहां पैन आधार लिंक की सुविधा दी गई है। यहां आप आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं। यहां आपको कोई दस्तावेज अपलोड नहीं करना है। आपको यहां सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर डालना है। और लागू होने वाली फीस का भुगतान करना है। इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाता है।

Govind के बारे में
Avatar photo
Govind नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना सरकारी नौकरी और योजना न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow