नई दिल्ली: PNB FD Interest Rates: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे रहा है। दरअसल पीएनबी (PNB) एफडी (FD) पर ब्याज की डरा को बढ़ा दिया है। देखा जाए तो अब FD पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। यानी पीएनबी (PNB) में FD में पैसा निवेश करने पर बंपर फायदा मिलेगा। PNB अपनी 7 दिनों से लेकर 10 सालों की FD बंपर ब्याज की पेशकश कर रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- आज लेनी है कार तो आधी कीमत पर खरीदें Hyundai Grand i10, जानें सभी डिटेल्स
FD पर दिया जा रहा है 8.05 फीसदी ब्याज
पीएनबी (PNB) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposite) बंपर ब्याज दे रहा है। 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर PNB बैंक की तरफ से 8.05 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- बजट में खरीदें TVS की ये स्पोर्ट्स बाइक, देती है BMW को टक्कर
बता दें कि पीएनबी की 666 दिनों वाली FD पर सुपर सीनियर सिटीजंस को 8.05 फीसदी गारंटीड ब्याज दिया जा रहा है। बता दें कि सुपर सीनियर सिटीजंस में वे लोग आते हैं जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है। वहीं 666 दिनों वाली FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं आमजन को 666 दिनों की FD पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।